किंड़गीपार में पुलिस ने किया लाठी चार्ज.5 पुलिस जवान घायल

शराब की दुकान को बंद करने की मांग को लेकर चला रहे आंदोलन

गोंदिया. आमगांव तहसील के किंड़गीपार गांव में शराब की दुकानेंसदा के लिए बंद करने के लिए चल रहे आंदोलन के हिंसक हो जाने के कारण पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा ।इस घटना सेग्रामवासियों में रोष हैं. ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले चार दिनों में गांव में शराब पर रोक नहीं लगी, तो वे ट्रेन रोको आंदोलन करेंगे।इस माँग को लेकर  तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा भेजा गया है।

 ग्राम में प्रतिबंधात्मक धारा लागू होने की वजह से ग्रामवासियों को आंदोलन न करने का नोटिस देने गए पुलिसवालों का विरोध कर रहे ग्रामवासी और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की  की नौबत आ गई धक्का-मुक्की करने वालें तीन लोगों की गिरफ्तारी के कारण ग्रामवासियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके. पुलिस प्रशासन का कहना है कि इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसमें पुलिसकर्मी जयश्री ईश्वर गाडबांधे, सुरेखा अवताड़े, शाम ब्राह्मणकर, मनीषा निकम, प्रवीण डांगे और कुछ ग्रामवासी घायल हो गए. ग्रामवासी देर रात तक पुलिस थाने में थे. जिससे आमगांव थाने में तनाव पैदा हो गया. यह तनाव देर रात तक जारी रहा।

गांव में शराब की दुकान को जल्द से जल्द बंद करने के लिए चुनाव कराए जाने जाने की माँग और चुनाव तक शराब की दुकान बंद रखने की बात करने की माँग के चलते आंदोलन किया जा रहा है। अगर प्रशासन टालमटोल करता रहा तो 10 अप्रैल को रास्ता रोको आंदोलन करने की बात कही जा रही है। रोषित ग्रामवासियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे तुरंत रेलवे ट्रैक पर सो जाएंगे और संतोष डोंडे, चुनेश्वरी हरिनखेड़े, प्रमिला खरोले, यमन पुसम व रूपकला भांडारकर के साथ आत्महत्या कर लेंगे।