पिस्तौल व दो जीवित कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार व अन्य खबरें
गोंदिया- 23-4-26नीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर की टीम गोंदिया शहर परिसर में गश्त पर थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि गंभीर अपराध करने के उद्देश्य से आरोपी शुभम पुरुषोत्तम हरदीये अवैध हथियार के साथ नेहरू चौक से निर्माणाधीन पुलिया की और घूम रहा है ।जानकारी के आधार पर शहर के नेहरू चौक परिसर में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे बाजपेई चौक निवासी आरोपी शुभम पुरुषोत्तम हरदिये (28) को पिस्तोल व दो जीवित कारतूस सहित स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है.
आरोपी हत्या, डकैती, लुटपाट जैसे अनेक गंभीर मामले में सहभागी रह चुका है। 22 अप्रैल की रात 9.30 बजे के दौरान नेहरू चौक पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए शुभम दिखाई दिया, जिसकी कमर में पिस्टल जैसी एक वस्तु दिखाई दे रही थी। पुलिस टीम को देखते ही उसने पिस्तोल को एक कपड़े की दुकान के पास बने गड्डे के नीचे छुपा दिया। पुलिस टीम द्वारा कपड़े की दुकान में क्या छुपाया , पर कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उसने गोलमाल जवाब दिया. जिस पर कपड़ा दुकान म्पंंचो के समक्ष तलाशी लिए जाने पर दुकान से पिस्तोल वह दो जीवित कारतूस बरामद किए ।आरोपी शुभम की गिरफ्तारी कीकार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजु मिश्रा, हवलदार महेश मेहर, सोमेंद्रसिंह तुरकर, संजय चौहान, सिपाही संतोष केदार, राकेश इंदुरकर, राम खंडारे ने की है।
अन्य खबरें -
तिरोड़ा – सुकड़ी नाका के पास आज गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:45 बजे एक टिपर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक महिला और एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हेमलता चौधरी (35 वर्ष) एवं तन्मय चौधरी (9 वर्ष) निवासी कासा, (काटी- बिरसोला) के रूप में हुई है। टदुर्घटना के बाद टिप्पर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच तिरोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।
अर्जुनी-मोरगांव, 23 -4-26:
अर्जुनी-मोरगांव तहसील के तिडका गांव से सटे जंगली इलाके में स्थित वन विभाग के कंपार्टमेंट नंबर 1153 में जंगल में आग लगने की एक घटना सामने आई। आग गांव के घरों के पास पहुँचने पर गांव के पुलिस पाटिल, प्रशांत पुस्तोड़े ने तुरंत अर्जुनी-मोरगांव नगर पंचायत के अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से, आग पर काबू पाया।
Social Plugin