शादी के लिए नाबालिग लड़की का अपहरण 

दवनीवाड़ा-  शादी के लिए न मानने पर एक नाबालिक युवती का ्हअरण करने वाले युवक  को 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि युवक ने उस युवती को जि.प. स्कूल के कमरे में हाथ-पैर बाँधकर रात भरकैद में  रखा ।आरोपी का नाम सुमित देवानंद उईके (21) बताया गया है. इस मामले में दवनीवाड़ा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता की  शिकायत के आधार पर दवनीवाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. स्कूल जैसी पवित्र जगह पर हुई इस घिनौनी हरकत से नागरिकों में तीव्र आक्रोश हैं।घटना के संबंध में बताया गया है कि नाबालिग पीड़ित लड़की और आरोपी सुमित उईके एक ही गांव के निवासी हैं और पिछले दो वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे. तीन महीने पहले आरोपी ने पीड़िता से उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए थे। 

घटना वाले दिन आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जबरन बाइक पर बैठाया और उसका अपहरण कर लिया. वह उसे गांव के जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के एक कमरे में ले गया. वहां उसने धमकी दी कि मुझसे शादी कर लो, नहीं तो जान से मार दूंगा. जब पीड़िता ने सख्ती से इनकार कर दिया तो आरोपी ने पीड़िता के मुंह, हाथ और पैर को रस्सी से कसकर बांध दिया और उसे उसी कमरे में बंद कर भाग गया।अगले दिन स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी सामने आई।