राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा (भारत) की की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
नागपुर 19/04/2026 -
दिनांक 18/04/2026 को राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा (भारत) की महत्वपूर्ण बैठक रवि भवन, नागपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में नागपुर क्षेत्र के लगभग 25–30 सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य, महासभा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
बैठक में शामिल प्रमुख संगठन -
नागपुर कृति समिति,पवार विद्यार्थी संगठन कुकड़े भवन नागपुर, भोज सेना जगदीश नगर, राजभोज क्षत्रिय पवार समाज संगठन (उत्तर नागपुर), गंगा नगर संगठन, वाड़ी संगठन, ढाबा संगठन, पश्चिम नागपुर संगठन, हिंगना संगठन, बटुबोरी संगठन, रामटेक संगठन, काटोल समिति, वांजरा संगठन, पारडी संगठन, कोराडी संगठन, गोधनी संगठन, रामटेक नगर संगठन, कारंजा संगठन, आरवी संगठन, वर्धा संगठन, खशाडा संगठन, भोयर पवार महासंघ, युवा भोयर संघ एवं अन्य समस्त संगठन।
इस महत्वपूर्ण चर्चा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, उपाध्यक्ष सहित महासभा के पदाधिकारी गण, महिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण एवं युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारी गणों, समाजजनों द्वारा समाजहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श/सुझाव रखें गए।
बैठक के दौरान समाज के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता अभियान, संगठनों के बीच आपसी समन्वय, सामाजिक कार्य के प्रति समर्पण, सामाजिक रीति रिवाज़ के पालन व संरक्षण, समाज मे व्याप्त कुरुतियों के निर्मूलन एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया, अंतरजातीय विवाहों की प्रभावी रोकथाम हेतु कार्य , धर्म /पंत परिवर्तन की रोकथाम हेतु कार्य नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प, सामाजिक समरसता, सभी क्षेत्रो के सामाजिक बंधुओ के बीच आपसी समन्वय, विश्वास व सामंजस्य बढ़ाने, अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभ मे विभिन्न राज्यों मे आ रही कठिनाइयों के निराकरण आदि विषयों पर विमर्श कर निराकरण का संकल्प लिया गया. नागपुर महानगर का स्वरुप ले रहा है महासभा की ओर से सभी संगठनों के पदाधिकारी गणों से अनुरोध किया गया कि सभी समाज जनों तक पंहुचे, जरुरत मंद स्वजनों के सदैव साथ खड़े रहे, सुख दुःख मे सहभागी बने, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के लिए सदैव मदद करें. समाज जनों के बीच कोई भी मतभेद हो तो एक साथ बैठकर आपसी समन्वय से दूर कर कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करें. अपनी बोली को समृद्ध करने के लिए महासभा द्वारा विषय विशेषज्ञ गणों के द्वारा सिखाई जा रही ऑनलाइन क्लास पवारी की पाठशाला अवश्य ज्वाइन करें.
जामथा स्टेडियम का नाम चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नामकरण हेतु संकल्प पारित
महासभा की ओर से श्री देवेंद्र फडणवीस जी माननीय मुख्यमंत्री महाराष्ट्र शासन,श्री नितिन गडकरी जी माननीय मंत्री भारत शासन को ज्ञापन सौपने हेतु ज्ञापन दिया गया, महासभा व सभी स्थानीय संगठन इस पुनीत कार्य मे पूर्ण सहभागी बनेंगे.यह संकल्प पूर्ण होने पर सच्चे अर्थो मे हमारे राजा भोज को श्रद्धांजलि होगी.उल्लेखनीय कार्यों व उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. सभी संगठनों ने एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Social Plugin