दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर,बाल-बाल बचे यात्री

सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली- 
आज गुरुवार की दोपहर दिल्ली के इंन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा जाने के कारण एक बड़ हादसा होते-होते रह गया.इस हादसे में विमानों को तो नुकसान हुआ पर यात्री बच गए।

जानकारी के मुताबिक, रनवे पर टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। जब स्पाइसजेट का B737-700 विमान टेक-ऑफ से पहले टैक्सी वे पर आगे बढ़ रहा था। उसी मार्वग पर पहले से खड़े अकासा एयर के एक विमान से उसकी टक्कर हो गई।इस टक्कर में  स्पाइसजेट का दाईं तरफ का विंगलेट (Winglet) रगढ़ खाकर  टूट गया दूसरी तरफ अकासा एयर के बाई तरफ का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर  खराब हुआ है। इस टक्कर की आवाज सुनकर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था। तुरंत तकनीकी टीम और सुरक्षा अधिकारियों ने मामले को संभाला और अब इस बात की जांच की जा रही है कि यह पायलट की गलती थी या ग्राउंड कंट्रोलर की चूक ।