स्कूल के कमजोर गेट की चपेट में आने से छात्रा की मौत
तिरोड़ा– नगर परिषद तिरोड़ा द्वारा संचालित पीएम श्री रानी अवंतीबाई प्राथमिक शाला, लोधीटोला के स्कूल के गिरते हुए गेट की चपेट में आने से कु.निराली मनीष चाफले (उम्र 11 वर्ष) की मृत्यु हो गई। शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे से सभी हतप्रभ रह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल का मुख्य गेट काफी समय से जर्जर अवस्था में था और उसकी मरम्मत का काम प्रस्तावित था। विद्यार्थियों को गेट से दूर रहने के निर्देश भी दिए गए थे। शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे, स्कूल छूटने पर बाहर निकलते वक्त दुर्भाग्यवश निराली ने गेट को खींचा, जिससे वह अचानक उसके ऊपर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोंदिया िलाज हेतु गोंदिया ले जा रहे ते पर रास्तें में ही किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।निराली एक होनहार छात्रा थी। उसने राज्यस्तरीय प्रज्ञा शोध प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया था। हाल ही में पुणे में उसका सम्मान भी किया गया था।

बताया जा रहा है कि निराली की माँ श्रीमती शुभांगी चौधरी चाफले, उसी स्कूल में मुख्याध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।
Social Plugin