लॉकडाउन वाले 'सरकारी' पीडीएफ का सच
एक मजाक जिसने लोगों को डरा दिया
टी.आर.पी.न्यूज - आज 1 अप्रैल को एक वॉर लॉकडाउन का मैसेज वायरल हुआ जिसने सबको सकते में ड़ाल दिया था।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया मैसेज, देखने में एक आधिकारिक सरकारी नोटिस जैसा लग रहा था। इस मैसेज में 01अप्रैल को 'वॉर लॉकडाउन' शब्द ने भ्रम और चिंता पैदा कर दिया। बड़े पैमाने पर हो रहे शेयर PDF डॉक्यूमेंट ने लोगों को ये मानने पर मजबूर कर दिया कि शायद लॉकडाउन लगने ही वाला हैं। कई यूजर्स ने चिंता के मारे इसे खोलकर देखा। उन्हें अंदर एक अलग ही सच्चाई देखने को मिली; इसमें 'April Fool' (अप्रैल फूल) शब्द बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा थे, जिससे ये साफ हो गया कि यह एक मजाक था।कई यूजर्स ने लिखा कि इस घटना ने एक सबक का काम किया कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए। खासकर तब जब वह कोई आधिकारिक संदेश जैसा दिखता हो।मैसेज भले ही एक 'अप्रैल फूल' का मजाक ही निकला। लेकिन इसके तेजी से फैलने की घटना ने ये दिखा दिया कि तनाव के माहौल में गलत जानकारी कितनी आसानी से और तेजी से फैल सकती है।
Social Plugin