कामधेनु विश्वविद्यालय में 90 सीटर नवीन बालक छात्रावास का भूमिपूजन
अंजोरा(दुर्ग) - हनुमान जयंति के शुभ अवसर पर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा वित्तीय सहायता से 90 सीटर नवीन बालक छात्रावास जिसकी अनुमानित लागत राशि रू. तीन करोड़ छियासी लाख जिसकी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन है। इस कार्य का भूमिपूजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह के करकमलों द्वारा कुलसचिव डॉ.बी.पी.राठिया, निदेशक अनुसंधान सेवाऐं डॉ.जी.के.दत्ता, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय डॉ.सुशांत पॉल, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ.एम.के.गेंदले, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.दुर्गा चौरसिया, वरिष्ठ प्राघ्यापक डॉ.एस.पी.इंगोले, डॉ.के.एम.कोले, डॉ.संजय शाक्य, डॉ.ए.के.सांतरा, डॉ.विकास खुणे, डॉ.सुभाष वर्मा, डॉ.नीतिन गाड़े, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, डॉ.आर.सी.रामटेके, डॉ.शिवेश देशमुख, डॉ.शबीर अनंत, डॉ.राकेश मिश्रा, श्री संजीव जैन, पंडित श्री रामायण पाण्डे की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
विश्वविद्यालय में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुलपति जी के अथक प्रयासो से इस नवीन छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। कुलपति जी ने इस अवसर पर बताया कि इस छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल अध्ययन कक्ष, मेंस, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड आदि की सुविधाऐं दी जावेगी। यह छात्रावास कुलपति जी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की अधोसंरचना के विकास की एक नई क
Social Plugin