जबलपुर के पास बरगी डैम में डूबा क्रूज, 4 लोगों के शव मिले
जबलपुरके पास बने बरगी बांध में आज गुरुवार की शाम  पर्यटकों से भरा एक क्रूज बांध में तेज आंधी और तूफान के उठी लहरों के कारण डूब गया।खमरिया टापू के पास यह घटना घटी। जानकारीनुसार  क्रूज में 29 लोग सवार थे जिसमें से 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए ,4 शव मिले है।सेष की तलाश जारी है। 

क्रूज डूबने की खबर लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों ,पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे  डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ और पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुटी है।