3 मई से 20 दिन तक विदर्भ एक्सप्रेस रद्द

गोंदिया। गोंदिया से मुंबई ज4ने वाली विदर्भ एक्सप्रेस  से यात्रा करनेवाले लोगों के लिए परेशान करने वाली एक खबर सामने आई है। रेल्वे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ट्रेन संख्या 12105/06 मुंबई-गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस को 3 मई से 23 मई तक गोंदिया के बदले अजनी  से चलाने की बात कही गई है।  एसईसीआर रेल्वे के अनुसार नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर किए जा रहे डिस्मेंटलिंग (विघटन) एवं नवीन निर्माण संबंधी कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थायी रूप से परिवर्तन किया गया है। 

 ट्रेन संख्या 12105/06 मुंबई-गोंदिया -मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस, दिनांक 03 मई से 23 मई 2026 गोंदिया के बदले अजनी स्टेशन से प्रस्थान करेगी और वही आकर समाप्त होगी। इस अवधि में यह ट्रेन गोदिया स्टेशन नहीं आएगी। रेल प्रशासन गोंदिया नागपुर-गोंदिया रेलखंड के स्टेशनों से यात्रा प्रारंभ करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे परेसानी से बचनेअपनी यात्रा में आवश्यक बदलाव कर  अजनी स्टेशन से इस गाड़ी का लाभ उठांए।