श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला,25 महिला-पुरूष श्रद्धालु जख्मी
अर्जुनी मोरगाँव - तहसील के कवठा ग्राम में स्थित कोकणाई मंदिर में श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में 25 महिला-पुरूष श्रद्धालु जख्मी हो गए है। घटना शुक्रवार 3 अप्रेल की दोपहर की है। घायलों को आगे के उपचार के लिए गोंदिया मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
इस संदर्भ में जानकारी दी गई की अर्जुनी मोरगांव तहसील के येरंडी देवलगांव निवासी दिनेश लक्ष्मण बागडे के परिवार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था। वे आमंत्रित मेहमानों को लेकर कवठा ग्राम में स्थित कोकणाई मंदिर में देव दर्शन के लिए गए। लेकिन पूजा करते समय अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में उपस्थित 25 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार बडोले ने नवेगांवबांध ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर घायलों से भेंट की और उनका हाल जाना। साथ ही चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद को सभी के उचित उपचार के निर्देश दिए।श्रद्धालुओं के नाम इस प्रकार है।
प्रमिला विकास तरोणे (32), कुणाल विकास तरोणे (12), माही विकास तरोणे (10), सुनिता नामदेव तरोणे (42) सभी सावरटोला निवासी, काजल दिनेश बागडे (27), तेजस दिनेश बागडे देड़ वर्ष, सुषमा कृष्णा बागडे (25), प्रिंस कृष्णा बागडे (10), काजल दिनेश बागडे (27), आयुष सेवकराम नेवारे (10), दर्पण महेश राउत (11), पारवता भागवत राउत (60), सविता रोशन बागडे (25), मीरा निलकंठ हेमने (33), प्रतीक्षा अविनाश नेवारे (23), दिव्या उमेश मेंढे (14), अंतरिक्ष दिगंबर राउत (18), विजया विष्णु कोवे (65), रिंकल रोशन बागडे (3), श्रेयांश दिनेश बागडे (6), सलोनी महेश राउत (16), कुणाल उमेश मेंढे (14) सभी येरंडी देवलगांव निवासी उसी प्रकार परसोडी निवासी चिपेश्वर सुरेश पाथोडे (18), चोप कोरेगांव निवासी कल्याणी विश्वनाथ दुधकुवर (16) इस प्रकार 25 श्रद्धालुओं का समावेश है।
Social Plugin