सकारात्मक खबर- 15 पूर्व नक्सलियों के जीवन में लौटी नई सुबह

गोंदिया-आत्मसर्मपण कर चुके 15 पूर्व नक्सलियों ने शुक्रवार 17 ता. को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत अपने जीवन में आई नई रोशनी की शुरुवात की। उन्हें उनके आत्मसमर्पण के प्रमाण पत्र कलेक्टर द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर, कलेक्टर डॉ. गोंदावले ने आत्मसमर्पित व्यक्तियों से अपील की कि वे संवैधानिक तरीकों से अपना जीवन जिएँ और एक नए जीवन की शुरुआत करें। इस समारोह में पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, निवासी उप कलेक्टर भैयासाहेब बेहेरे, तथा खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर परआत्मसमर्पित नक्सलवादियों का शॉल, व गुलदस्ते भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
डॉ. गोंदावले ने यह आश्वासन भी दिया गया कि उनके लिए विभिन्न पुनर्वास योजनाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, व कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं। उनके आवश्यक पहचान दस्तावेज़ तैयार करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है। 'घरकुल'* शिक्षा, रोज़गार-उन्मुख प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता शामिल हैं बी दी जा रही है।