09
नासिक में हादसा,कुएं में गिरी कार, छह बच्चे सहित 09 लोगों की मौत
नासिक- गत् शुक्रवार शिवाजी नगर इलाके में रात को हुई घटना में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुले कुएं में जा गिरी। कार वाले एक समारोह से लौट रहे थे।हादसे की खबर मिलने पर बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन व तैराकों की मदद से आधी रात के आसपास कार और शवों को बाहर निकाला गया। सारे मृतक डारगुडे परिवार के सदस्य थे, जिनमें 32 वर्षीय सुनील डारगुडे, उनकी पत्नी रेशमा, आशा डारगुडे और छह बच्चे शामिल हैं।राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
Social Plugin