O-नेगेटिव ब्लड देकर नवजात बच्ची की बचाई जान 

गोंदिया-‘रक्तदान महादान है’ कहावत को चरितार्थ करते हुए गोंदिया के जागरूक रक्तदाताओं और डॉक्टरों ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। डॉ. संजय देशमुख के अस्पताल में भर्ती एक दिन की नवजात बच्ची को दुर्लभ ‘O-नेगेटिव’ खून उपलब्ध कराकर एक रक्तदाता द्वारा बचाया गया।
गोंदिया की सोनाली हरिनखेड़े ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की हालत अचानक बिगड़ने पर उसे तुरंत डॉ. संजय देशमुख के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच करने पर पता चला कि बच्ची के शरीर में खून की बहुत कमी है और उसे तुरंत ‘O-नेगेटिव’ब्लड की जरुरत है।डॉ. देशमुख ने तुरंत गोंदिया के एक ‘ब्लड डोनर’ विनोद चांदवानी (गुड्डू) से कॉन्टैक्ट किया। और एक ब्लड डोनर प्रकाश शिवदासानी से सम्पर्क करप्रकाश शिवदासानी बिना किसी देरी के लोकमान्य ब्लड बैंक गए और अपना रेयर ‘O-नेगेटिव’ ब्लड डोनेट किया। उनकी फुर्ती की वजह से, समय पर ‘एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन’ किया जा सका और बच्ची की जान बच गई। प्रकाश शिवदासानी को इस निस्वार्थ सेवा के लिए उनके ब्लड फ्रेंड्स विनोद चांदवानी (गुड्डू), नितिन रायकरवार और नितिन पंधारे ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। हरिनखेड़े परिवार ने ब्लड डोनर्स प्रकाश शिवदासानी, गुड्डू चांदवानी और डॉ. संजय देशमुख का दिल से शुक्रिया अदा किया।