LPG ATM, की शुरुवात, 24घंटे 07 दिन सुविधा
घरेलू गैस की आपूर्ति की एक सुंदर पहल हरियाणा के गुरुग्राम में शुरु हुई है। यहाँ देश का पहला LPG ATM शुरू किया गया है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इसकी सफलता के आधार पर इसे देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई एक ऑटोमैटिक मशीन के जरिए अब उपभोक्ता खाली सिलेंडर के बदले तुरंत भरा हुआ सिलेंडर प्मिलेगा
गैस लेने का तरीका बेहद आसान है। उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से सत्यापन करना होता है। इसके बाद QR कोड स्कैन कर UPI या डेबिट कार्ड से भुगतान किया जाता है।भुगतान पूरा होते ही मशीन कुछ ही मिनटों में भरा हुआ सिलेंडर जारी कर देती है। मशीन में एक बार में करीब 10 सिलेंडर रखने की क्षमता है। जैसे ही स्टॉक दो सिलेंडर तक पहुंचता है, सिस्टम स्वतः गैस एजेंसी को सूचना भेज देता है, जिससे आपूर्ति बाधित नहीं होती। इस LPG ATM की खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों के बजाय नए कॉम्पोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।ये करीब 15 किलोग्राम भार के पारदर्शी सिलेंडर हैं, इन्हें उठाना आसान होता है। अंदर बची गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता हैं।
Social Plugin