विभागीय सरस प्रदर्शनी का ‘निरस’प्रदर्शन
                                         खाली कुर्सियाँ दे रही गवाही 

गोंदिया- नागपुर विभाग के सभी 6 जिलों के बिक्री स्टॉल लगाकरउमेद के माध्यम से गोंदिया शहर में विभागीय सरस प्रदर्शनी का आयोजन हुआ पर  खराब नियोजन के कारम प्रदर्शनी को मिलने वाला प्रतिसाद इतना कम है कि आयोजकों को भी शर्म आ रही होगी। सोमवार 30 मार्च को बिक्री प्रदर्शनी के स्टॉलों पर ग्राहकों की कमी दिखाई दी।

 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उन्हे आर्थिक रूप से सक्षम बनाने प्रतिवर्ष महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नती अभियान अर्थात उमेद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने  उमेद तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला बचत समूह द्वारा विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार की जाती है एवं प्रदर्शनी के माध्यम से स्टॉल लगाकर बिक्री के साथ अपने व्यवसाय का प्रचार-प्रसार किया जाताहै। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु उमेद के माध्यम से प्रतिवर्ष सरस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।
 गोंदिया में पहली बार विभागीय स्तर का सरस प्रदर्शनी का आयोजन 29 मार्च से 31 मार्च तक किया गया है। लेकिन नियोजन के अभाव में यह प्रदर्शनी असफल होते हुए दिखाई दे रही है। 6 जिलों की महिला बचत समूह के बिक्री व प्रदर्शनी स्टॉल लगे हुए है, लेकिन स्टॉलों पर खरीदी करने वालों की भीड़ दिखाई नदारत है। सरस प्रदर्शनी  पर मार्गदर्शन करने वालों को सुनने वाले भी दिखाई नहीं दे रहे है। मंच पर जितने मार्गदर्शकों की संख्या होती है, उससे भी कम सुनने वालों की संख्या सोमवार को दिखाई दी। लगाई गई कुर्सीयां खाली तथा ग्राहकों की कमी होने से स्टॉल लगाने वालों में भी निराशा है.