05 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली- 05 राज्यों में सत्ता संग्राम का एलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। तत्काल प्रभाव से इन राज्यों में ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है। इस बार आयोग ने सुरक्षा और भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान का कार्यक्रम तैयार किया है।चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में मतदान इस प्रकार होगा।

असम, केरल और पुडुचेरी: इन तीनों ही राज्यों में 9 अप्रैल को एक ही चरण (Single Phase) में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे।तमिलनाडु: तमिलनाडु 23 अप्रैल को मतदान होगा।

पश्चिम बंगाल: सबसे ज्यादा चर्चा वाले बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। यहाँ 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सभी पांचों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी नतीजे एक साथ 4 मई को घोषित किए जाएंगे। विशेष बात यह है कि 19 करोड़ वोटर्स कम होने के बाद पहला बड़ा चुनाव