"मीडिया नवरत्न पुरस्कार" समारोह पर टिप्पणी
पत्रकारिता समाज का आईना है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यकर्ताओं का सम्मान करना सराहनीय है -पूर्व जि.प. अध्यक्ष पंकज रहांगड़ाले
टी.आर.पी. न्यूजगोरेगांव - गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संघ, गोरेगांव शाखा द्वारा आयोजित "मीडिया नवरत्न पुरस्कार" समारोह 9 ता. की शाम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व जि.प. अध्यक्ष पंकज रहांगड़ाले ने कहा समाज हित को पालने वाले गणमान्य लोगों को गौरवान्वित होते देख मन बहुत प्रसन्न हुआ। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए ' नवरत्न' को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी छाप बनाने वाले सभी सम्मानितियो को हार्दिक बधाई। इस तरह की पहल न केवल समाज के सकारात्मक कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करती है, बल्कि पत्रकारिता के माध्यम से निस्वार्थ समाज सेवा को प्रेरित करती है इस आयोजन को खूबसूरत ढंग से आयोजित करने के लिए आयोजको को हार्दिक धन्यवाद व बधाई !

Social Plugin