गरिमा महिला संगठन ने शिवाजी महाराज जयंती मनाई
गोंदिया/- स्थानीय गरिमा महिला संगठन द्वारा सूर्याटोला में संत गाड़गेबाबा मंदिर के समीप स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर जाकर दि. ६ मार्च को उनकी जन्म जयंती पर उन्हें अभिवादन किया गया एवं माल्यार्पण कर आरती पूजन व शिवाजी महाराज के जयकारे का उद्घोष किया गया।
इस प्रसंग पर उपस्थित संगठन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों में अध्यक्ष मौसमी भालाधरे, उपाध्यक्ष मंजू नखाते, सचिव वर्षा मानकर, कोषाध्यक्ष धनंजयी काकड़े,सलाहकार प्रीति काळे, संचालिका प्रीति केसलकर, उपसचिव गीता मेश्राम, सदस्य माधुरी कनोजे,मिनाक्षी कनोजे,अंजलि पानतवणे, पूनम रणदिवे, कुंदा खरकाटे, एकेश्वरी तावाड़े, वर्षा भोयर, स्मिता लांजेवार, भारती सोनवाने,किरण जायसवाल, किरण लांजेवार, सरिता राहांगडाले, सरिता चौव्हान, सायली चौरे, किरण उके, रेशमा रहमान, मनीषाताई पशीने, सपना हरिणखेड़े, सीमा डहाट,संगीता चौधरी, सोनल वेलुरकर, कंचन कोल्हे,आंचल राहांगडाले, सुनीता चौव्हान, दिपाली झाड़े, शालिनी गुड़ीकर,दिपाली निंबार्ते, शिल्पा तामसटवार, रेखा बनोठे आदि उपस्थित थे। प्रमुख अतिथि के रूप में दीप्ति तावाड़े एवं मीना ताई राऊत एवं मीनाताई तुपकर की गरिमा मयी उपस्थिति रही। भाषण, शिव गर्जना, चारोळी, पाळनागीत, शिवराया पर गीत आदि की प्रस्तुति प्रीति काळे, मंजू नखाते, धनंजयी काकडे ने की । संचालन धनंजयी काकड़े एवं आभार प्रदर्शन प्रीति केसलकर ने किया।


Social Plugin