पंवार जनकल्याण सेवा समिति ,छत्तीसगढ़ द्वारा विशाल भंडारे का समापन
डोंगरगढ़ - आदिशक्ति जगतजननी माँ दुर्गा की उपासना के पावन पर्व 'चैत्र नवरात्रि' के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार पंवार क्षत्रिय संगठन रायपुर की तत्वाधानमें पंवार जनकल्याण सेवा समिति ,छत्तीसगढ़ द्वारा विशाल भंडारा -पंवार धर्मशाला के मां बमलेश्वरी के भव्य प्रांगण में दिनांक 24/03/2026 दिन -मंगलवार को आयोजित किया गया ।
इस आयोजन में कन्या पूजन और विशाल भंडारा ने केवल धार्मिक आस्था को दर्शाया बल्कि समाज में समरसता और सेवा भाव को भी मजबूत करने का काम किया हैं।
नव कन्या पूजन: भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनके पूजन से करना समृद्धि और आशीर्वाद का प्रतीक है।समिति के सदस्यों ने विशाल भंडारा आयोजित कर सामूहिक भोज द्वारा समाज के हर वर्ग को एक साथ लाने का एक बेहतरीन तरीका अपनाया है। जिससे सामाजिक एकजुटता: पंवार क्षत्रिय संगठन जैसे मंचों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सेवा के संस्कारों से जुड़ने का मौका मिला।इस अवसर पर महाराष्ट व छ.ग. के साथ म.प्र. के समिति सदस्यों ने बी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

Social Plugin