भिन्न भाषी साहित्य मंडल द्वारा कवि सुरेश बंजारा को भावभीनी श्रद्धांजलि

गोंदिया. - प्रतिकों के माध्यम से कविता लेखन में सिद्ध हस्त कवि एवं भिन्न भाषी साहित्य मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश बंजारा के गत २२ मार्च को निधन हो जाने पर भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया ने रविवार दिनांक २९ मार्च को ओबीसी रेलवे कर्मचारी असोसिएशन कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता मंडल के वरिष्ठ सलाहकार पं. बजरंग लाल शर्मा ने की। वरिष्ठ कवि एवं उपाध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वक्ताओं में आमगांव के प्रसिद्ध शायर श्री असीम आमगांवी, मराठी के सशक्त कवि श्री विजय मेश्राम, व्यंग्य एवं ग़ज़लकार श्री मनोज बोरकर मुसव्विर, वरिष्ठ कवि श्री छगन पंचे छगन के साथ ही श्री प्रकाश मिश्रा एवं श्री बजरंग लाल शर्मा ने भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया को श्री सुरेश बंजारा द्वारा प्रदत्त योगदान एव उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए काव्य के एक सशक्त हस्ताक्षर से हम वंचित हो गये हैं ऐसे भावपूर्ण उद्गार व्यक्त किये ।

 संस्था सचिव श्री मनोज एल जोशी ने भी संचालन करते हुए स्व. सुरेश बंजारा सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे यह बात कही। अंत मे सभी ने दो मिनट का मौन रख कवि बंजारा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में संयोजक वरिष्ठ कवि श्री शशि तिवारी, श्री चिरंजीव बिसेन, श्री रूपचंद जुम्हारे, सह सचिव श्री निखिलेशसिंह यादव, कवि श्री रोमेन्द्र बोरकर, श्री राजेश मेश्राम आमगांव, श्री लोकेश यादव, आदि उपस्थित थे।