गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट होगी बंद, मेमू ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत

तिरोड़ा: 13 ता.की शाम के समय तिरोड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक चलती हुई MEMU ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की इस दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना 13 मार्च को शाम लगभग 6:00 बजे हुई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.।

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट बंद होने की संभावना 

13 मार्च 2022 को केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत इंडिगो ने  गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद यात्री फ्लाइट सेवा शुरू की गई थी। गोंदिया से हैदराबाद फ्लाइट सेवा को सांसद सुनील मेंढे ने गोंदिया एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर शुरू की थी।.इंडिगो ने फिलहाल गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट के लिए अप्रैल 2026 तक बुकिंग लॉट बनाए रखा है, लेकिन 1 मई 2026 से इस मार्ग पर बुकिंग बंद होने की वजह से गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट सेवा बंद होने पर शंका जताई जा रही है. इस बीच, फ्लाइट सेवा बंद होने के बारे में पूछे जाने पर बिरसी एयरपोर्ट के व्यवस्थापक गिरीशचंद्र वर्मा ने कहा कि कंपनी ने एयरपोर्ट प्राधिकरण को फ्लाइट सेवा बंद होने की अधिकृत जानकारी नहीं दी है।