खल्लारी मंदिर में रोप-वे की ट्रॉली गिरी, युवती की मौत

महासमुंद -   महासमुंद के सुप्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के मौके पर देवी दर्मंशन को मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल गईं आज जब रविवार 22 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे जब श्रद्धालु माता के दर्शन कर रोप-वे से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक मुख्य केबल टूट गई। केबल टूटते ही श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली  करीब 20 फीट नीचे पहाड़ी की  चट्टानों से जा टकराई। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य श्रद्धालु जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया गया है कि  यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधा के साथ बना हुआ माना जाता था।  यह रोप-वे पहाड़ी की 130 मीटर की ऊंचाई तक जाता है। पूरे रोप-वे की लंबाई लगभग 300  मीटर है।  कुल 4 ट्रॉलियां लगी हैं। हर ट्रॉली में 4 व्यक्ति बैठ सकते हैं। 01 घंटे में करीब 200 लोगों को ऊपर-नीचे ले जाने का काम यह रोप -वे करता है।
स्थानीय लोगों ने आरोप  है कि रोप-वे के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है। नवरात्र के कारण भीड़ ज्यादा थी और ट्रॉली पर ज्यादायात्री बैठाए जाते रहे है। प्रशासन ने  रोप-वे सेवा को तत्काल बंद कर दिया है। इस हादसे से अब छत्तीसगढ़ के अन्य प्रमुख मंदिरों, जैसे डोंगरगढ़, में भी अब सुरक्षा ऑडिट की मांग उठने लगी है।