भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कर रही विशेष प्रबंध
सांकेतिक फोटोनई दिल्ली - टी.आर.पी.न्यूज अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई के बीच विदेशों में फँसे नागरिको की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष प्रबंध किए है जिनमें हवाई उड़ानों का संचालन औरआवश्यकता होने पर भारतीय नौसेना भी राहत और निकासी अभियान में अपनी भूमिका निभाने के लिए ओमान की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर INS Surat नामक युद्धपोत तैनात किया गया है जो युध्द के हालात बिगड़ने परत तुरंत हरकत में आकर निकासी अभियान में शामिल हो सकता है। जरूरत पड़ने पर अदन की खाड़ी में मौजूद अन्य भारतीय युद्धपोतों भी बहुत ही कम समय में इस क्षेत्र में सक्रिय हो सकते है। टी.वी.9 की रिपोर्ट के अनुसार INS Surat की प्रमुख खूबियाें में इसकी लम्बाई 163 मीटर है और इसका वजन लगभग 7400 टन. ये अधिकतम रफ्तार 30 नॉटिकल मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है. इसमें चार शक्तिशाली गैस टर्बाइन इंजन, आधुनिक सर्विलांस रडार, पनडुब्बी रोधी रॉकेट और टॉरपीडो लॉन्चर लगे हैं।जरूरत पड़ने पर अदन की खाड़ी में तैनात अन्य भारतीय युद्धपोतों को भी कम समय में इस क्षेत्र में भेजा जा सकता है।भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर है। ओमान और अदन की खाड़ी में तैनात युद्धपोत जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर सकते हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि संकट की घड़ी में हर भारतीय नागरिक को सुरक्षित स्वदेश लाया जाए और समुद्री व्यापार पर किसी बड़े व्यवधान को रोका जा सके।.
Social Plugin