संदेही पति द्वारा पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
केशोरी-  अर्जुनी मोरगांव तहसील के पुलिस स्टेशन केशोरी के तहत ग्राम पुष्पनगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पुष्पनगर  में एक संदेही पति ने अपनी  अपनी पत्नी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।   आरोपी का नाम गणेश बिजाय बावाली उम्र 71 वर्षऔर उसकी पत्नी का नाम मांनकुमारी बावाली उम्र 58 वर्ष बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  घटना  28 मार्च को दोपहर11:00 बजे के दौरान जब आरोपी की पत्नी मांनकुमारी गणेश बावाली उम्र 58 वर्ष घर के नल से पानी भर रही थी तो आरोपी द्वारा उसके चरित्र पर संदेह को लेकर झगड़ा करने लगा और उसे  जान से करने के उद्देश्य से पास में रखी कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर प्राण घातक हमला कर दिया।  हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी महिला को  उपचार के लिए ग्रामीण चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।

 जख्मी महिला की बहू फरियादी जयंती चंद्रकांत बावाली उम्र 32 वर्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर केशोरी के पुलिस निरीक्षक काड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक संदीप भोसले द्वारा जांच की जा रही है।