कल कांग्रेस के नए ज़िला अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से रु ब रु होगी पर्यवेक्षक श्रीमती सविता बेनीवाल
गोंदिया- 'संगठन सृजन अभियान'के तहत कल दि. 29 ता. को कांग्रेस के नए ज़िला अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से रु ब रु होगी पर्यवेक्षक श्रीमती सविता बेनीवाल ने इस अभियान को कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंकने में निर्णायक साबित होने की उम्मीद जताते हुए कार्यकर्ताओं से सीधे मिलकर सत्ता के विकेंद्रीकरण, सक्षम और कुशल कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान करने, तथा पर्ची निकालने जैसे मनमाने तरीकों से पदाधिकारियों का चयन करने की प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से चलायए जा रहे इस कार्य को किया जा रहा है।कल दि. 29 ता.को इस विषय पर गोंदिया रेस्ट हाउस में दोपहर 10 बजे से 03 बजे तक गहन चर्चा सत्र का आयोजन किया गया है.सभी पार्टी कार्यकरताओं से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की गई है।
गोंदिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन करने के लिए 19 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए है और कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस समितियों को सशक्त बनाना और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जवाबदेही-आधारित तंत्र स्थापित करना है। वे आज गोंदिया जिले में जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया और पदाधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय दौरे पर गोंदिया पहुंचीं। उनके साथ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पदाधिकारी और 'संगठन सृजन अभियान' के प्रभारी समन्वयक प्रवीण दारेकर, तथा गोंदिया जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ भी साथ रहेगें।

Social Plugin