चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है.....
डोंगरगढ़ - आदिशक्ति जगतजननी माँ दुर्गा की उपासना के पावन पर्व 'चैत्र नवरात्रि' के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार पंवार क्षत्रिय संगठन रायपुर की तत्वाधानमें पंवार जनकल्याण सेवा समिति ,छत्तीसगढ़ द्वारा विशाल भंडारा -पंवार धर्मशाला के मां बमलेश्वरी के भव्य प्रांगण में दिनांक 24/03/2026 दिन -मंगलवार को आयोजित है। आयोजक है पंवार जनकल्याण सेवा समिति ,छत्तीसगढ़
राजेश टेंभरे , सचिव , राजाभोज पंवार क्षत्रिय संगठन अमलेश्व ने इस अवसर पर सभी से अपील की है कि डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में विराजित माँ बम्लेश्वरी से यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। माता रानी की कृपा से हर घर खुशहाली आए।आपके आगमन से हमारा गौरव बढ़ जाएगा हमारी सेवा सार्थक हो जाएगी ।।जय मां बम्लेश्वरी।।
Social Plugin