'संगठन सृजन अभियान' के ज़रिए कांग्रेस के नए ज़िला अध्यक्ष का होगा चयन
गोंदिया व भंडारा जिला पर्यवेक्षक श्रीमती सविता बेनीवाल ने पत्रपरिषदग में दी जानकारी
गोंदिया, 27 मार्च: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की पहल पर शुरु की गई जन सामान्य को जोड़ने की योजना का नाम 'संगठन सृजन अभियान' है उसकी जानकारी देने गोंदिया-भंडारा जिलों के लिए नियुक्त अभियान पर्यवेक्षक श्रीमती सविता बेनीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेस में बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस समितियों को सशक्त बनाना और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जवाबदेही-आधारित तंत्र स्थापित करना है। वे आज गोंदिया जिले में जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया और पदाधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय दौरे पर गोंदिया पहुंचीं। उनके साथ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पदाधिकारी और 'संगठन सृजन अभियान' के प्रभारी समन्वयक प्रवीण दारेकर, तथा गोंदिया जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ भी साथ थे।यह अभियान स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी की पकड़ को और और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। श्रीमती बेनीवाल ने दोहराया कि मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करना है। अभी कुछ ही दिन पहले, अहमदाबाद, गुजरात में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का 84वां पूर्ण अधिवेशन आयोजित किया गया था। उसी अधिवेशन के दौरान 'संगठन सृजन अभियान' को शुरू करने की घोषणा की गई थी।
तदनुसार, इस अभियान के कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंकने में निर्णायक साबित होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि यह अभियान सत्ता के विकेंद्रीकरण, सक्षम और कुशल कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान करने, तथा पर्ची निकालने जैसे मनमाने तरीकों से पदाधिकारियों का चयन करने की प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
गोंदिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन करने के लिए 19 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए है और कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करइस संबंध में एक रिपोर्ट 21 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) को सौंपी जाएगी। श्रीमती बेनीवाल ने कहा कि AICC के पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श करने के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।

Social Plugin