महाराष्ट्र वन सेवानिवृत्त एसो. का जिला अधिवेशन व आमसभा आयोजित 

गोंदिया. महाराष्ट्र वन सेवानिवृत्त (पेंशनर्स) एसोसिएशन नागपुर शाखा गोंदिया का प्रथम जिला स्तरीय अधिवेधन व आमसभा बापट लॉन में आयोजित हुई. इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राज्य कार्यकारिणी के महासचिव विनोद देशमुख, सचिव दाढे, अध्यक्ष प्रल्हाद शेंडे, कार्यकारी सदस्य मेहर, गोंदिया विभाग के उपवन संरक्षक पवनकुमार जोंग, उपवन संरक्षक श्रीमती पियुषा जगताप, एनएनटीआर नवेगांव-नागझिरा के क्षेत्र संचालक तुषार ढमढेरे आदि उपस्थित थे. 

इस अवसर पर गोंदिया वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया. देशमुख, प्रल्हाद शेंडे, विजय बोपचे व मेहर ने सेवानिवृत्तों के प्रलंबित प्रकरण तथा सेवानिवृत्ती के बाद मिलने वाले लाभ सेवानिवृत्तों को समय पर देने की मांग अधिकारियों से की गई. इस पर गोंदिया वन विभाग के तीनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया. इसी तरह उपवन संरक्षक जोंग ने वन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अनेक समस्या दूर की. इसके लिए पदाधिकारियों ने उनका आभार माना.

शासन की नीति के अनुसार 15 प्रश. नक्सलवादी आदिवासी भत्ते की बकाया मिलने के लिए उपवन संरक्षक को अवगत कराया गया. इस अवसर पर 75 वर्ष वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सत्कार किया गया. जिसमें वनपाल आर.झेड. बालपांडे, वनपाल आर.एस. चंदनकर, लेखापाल एन.डी. कोल्हे, लिपीक एम.एन. भांडारकर, वनपाल वी.पी. मोटघरे, एस.पी. बोरकर, एन.एम. सोमवंशी, एच.जी. बोरकर, वनरक्षक यु.ए. जांभुलकर, वन मजूर टी.के. सांडेकर, वनरक्षक एम.सी. भेलावे, एच.डी. ठाकरे, वनपाल डी.के. कटरे, डब्ल्यु. एम. रेवतकर, एस.एन. बहेकार, एस.के. रेहपाडे, ए.एल. सिंगनजुडे, सेवानिवृत्त वनपाल राज्य संगठन के महासचिव देशमुख का भी सत्कार कर स्मृती चिन्ह प्रदान किया गया. प्रस्तावना सी.वी. गोंडाने ने रखी. संचालन सेवानिवृत्त वनपाल एम.बी. मिश्रा ने किया. आभार प्रदर्शन सुरेश बंसोड ने किया. सफलतार्थ उंदिरवाडे, भांडारकर, शहारे, भोंडे, नागपुरे व राहुलकर ने सहयोग किया.