जिला पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन
गोंदिया. जिला पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन जी.एम.के. खान की अध्यक्षता में रिंग रोड़ स्थित द्वारका लॉन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में कार्याध्यक्ष वाई.एस. तागडे, सचिव आर.बी. बाचकवार, कोषाध्यक्ष सी.पी. बिसेन, महेंद्र बढ़े, सहसचिव सी.एच. बिसेन, जिलाध्यक्ष तिलक गिरहेपुंजे, एस.आर. भेलावे, जिला कार्याध्यक्ष डी.टी. कावले, एस.जे. हासमी, जिला महासचिव अजय चौरे, उपाध्यक्ष के.एल. कटरे, डा. एपीजे अब्दुल कलाम अखबार विक्रेता क्रेडिट को-ऑप. पत संस्था के अध्यक्ष दिनेश उके, प्रमोद भोयर व पी.एस. कटरे आदि उपस्थित थे.

इस अवसर पर कार्याध्यक्ष तागडे ने संस्था का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. इसके साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिलने वाली सुविधा, अधिकारियों से भेंट कर समस्या का निवारण करने की जानकारी दी. इसी तरह दिनेश उके ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि उनकी पत संस्था में सेवानिवृत्त शिक्षकों के हित के लिए अच्छे कार्य किए जा रहे है. जी.एम. के. खान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पेंशनर्स एसोसिएशन सेवानिवृत्त शिक्षकों की लड़ाई लंबे अर्से से लड़ रहा है. डा. एपीजे अब्दुल कलाम अखबार विक्रेता क्रेडिट को-ऑप बैंक की प्रशंसा करते हुए खान ने कहा कि बैंक का स्वंय का भवन है. बैंक ब्याज दर अच्छा दे रही है. इतना ही नहीं 24 मासिक किस्त में 1 लाख रुपए योजना की भी सराहना की है.
इस अवसर पर जी.एम. के. खान, वाई.एस. तागडे व एस.आर. भेलावे का जन्मदिन होने से अतिथियों के हस्ते सत्कार किया गया. कार्यक्रम का संचालन वाई.एस. तागडे ने किया व आभार आर.बी. बाचकवार ने माना. इस अवसर पर आर.ए. लिल्हारे, के.एम. उके, ओ.के. बन्सोड, डी.जी. बिसेन, नरेश लांजेवार, सुबोध गजभिये, सुनिता ठाकरे, नानन बिसेन, संध्या संजय काले, सुवर्णा खोब्रागडे, पुष्पा निनावे, दुर्गावती लाडे, नफीज कुरैशी, ए.एम. श्रीवास्तव, सी.पी. पाठक, छाया डोये सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे.
Social Plugin