फ़िल्मी स्टाईल में बाप का बदला,बेटे सुनिल ने पिता के हत्यारे के किए टुकड़े-टुकड़े
गोंदिया: बेटे ने अपने पिता की हत्या का बदला लेनेके जुनून में उस हत्यारे की हत्या कर दी है जिसे हत्या के बावजूद जमानत मिल गई थी और वह जेल से बाहर आया था । उस हत्त्यारे पर मृतक के बेटे ने तलवार से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना गोंदिया जिले की गोरेगांव तालुका के पालेवाड़ा हेटी में हुई। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की तलवार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भुरु उर्फ देवेंद्र ताराम (25) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम सुनील कांबले है।बेटे ने तलवार से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

Social Plugin