गणित के सवाल का गलत उत्तर, शिक्षक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई
नागपुर- कुही तालुका के अंतर्गत आने वाले देवली कला के ज़िला परिषद प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा एक छात्र को कोरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। शिक्षिक ने पाँचवीं कक्षा की एक छात्रा को इसलिए बेरहमी से पीटा, क्योंकि उसने गणित के एक सवाल का गलत जवाब दिया था। यह चौंकाने वाली और बेहद निंदनीय घटना के संबंध में, वेलातुर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिस शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसका नाम मनोहर वाडीभास्मे है। यह मामला 'चाइल्ड हेल्पलाइन' की मीनाक्षी धडाडे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। पिटाई से उसके हाथ पर गंभीर चोट आ गई। इस घटना के संबंध में शिक्षक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित छात्रा नागपुर ज़िले की कुही तहसील के देवली कला गाँव में स्थित ज़िला परिषद प्राथमिक स्कूल में पाँचवीं कक्षा की छात्रा है। 10 मार्च को—गणित की क्लास के दौरान, उसके गणित के शिक्षक ने उससे एक सवाल पूछा। छात्रा ने जवाब देने की कोशिश की, लेकिन उसका जवाब गलत था। इस गलती से गुस्साए शिक्षक ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस शारीरिक हमले से छात्रा के हाथ में गंभीर चोट आ गई। इसके अलावा, पिटाई के बाद, शिक्षक ने छात्रा के माता-पिता को बुलाया और धमकी दी कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे स्कूल से निकाल देंगे।इस घटना से नाराज़ होकर, माता-पिता ने चाइल्ड हेल्पलाइन को इस घटना की सूचना दी। यह जानकारी मिलने पर, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि जाँच करने और घटना के विवरण की पुष्टि करने के लिए छात्रा के घर गए। चाइल्ड हेल्पलाइन के हस्तक्षेप के बाद, शिक्षक मनोहर वाडीभास्मे के ख़िलाफ़ एक औपचारिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
Social Plugin