गोंदिया: सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य 'होली मिलन' का आयोजन, तिलक दीप के म्यूजिकल हॉल में जुटे कलाकार
गोंदिया - जिले के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संगीत समूहों में शुमार 'सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप' की ओर से 6 मार्च को भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। शहर के प्रसिद्ध संगीतकार और ग्रुप के संचालक तिलक दीप के म्यूजिकल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों और कलाकारों का तांता लगा रहा।
कलाकारों को मंच देने की गौरवशाली परंपरा
गौरतलब है कि सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप पिछले अनेक वर्षों से संगीत के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। गोंदिया जैसे शहर में स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक प्रोफेशनल मंच प्रदान करने में इस ग्रुप की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इसी परंपरा को कायम रखते हुए होली के पावन अवसर पर इस स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।
संगीत और सद्भावना का संगम
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संचालक तिलक दीप ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कलाकारों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना और संगीत के माध्यम से अपनी संस्कृति को सहेजना है। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रुप के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की इस कार्यक्रम मे कलाकार राजुसोनी,मनमितसींग, सँजु जैन, डा,अजय शर्मा, अतुल सतदेवे, राजेंद्र दुबे, जसवंत महावत,अन्नपूर्णा बड़ें, व अन्य कलाकार उपस्थित थे।


Social Plugin