महंगाई की मार: रसोई गैस सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115महंगा
टी.आर.पी. न्यूज - लड़ाई क्या छिड़ी सरकार को दामल बढ़ाने का मौका मिल गया. आदमी की रसोई पर महंगाई की मार से बजट बिगड़ने जा रहा है। है। शनिवार, 7 मार्च से घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी और व्यवसाायिक सिलेंडर की कीमतों में , 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये का इजाफा किया गया है। देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं. म.प्र.. महाराष्ट छ.गढ़ में घरेलु LPG सिलेंडर की पहले 924 रु से बढ़कर अब 984 रु हो गई है। दिल्लीमें ₹853 से बढ़कर अब ₹913 ,मुंबई में पुरानी कीमत ₹852.50 से बढ़कर अब ₹912.50 हो गई है।चेन्नई में उपभोक्ताओं को ₹868.50 की जगह अब उ ₹928.50 चुकाने होंगे।कोलकाता यहाँ भी कीमतों में ₹60 की समान बढ़ोतरी हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर ₹115 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए कमर्शियल सिलेंडर अब और अधिक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹1883 तक पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹1990 के करीब है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के लिए अब ₹2043.50 का भुगतान करना होगा।

Social Plugin