यात्री की ईमानदारी,₹5385 रेलवे को लौटाए
दुर्ग - तकनीकी कारणों से रिटायरिंग रूम की बुकिंग कन्फर्म नहीं हुई पर खाते से पैसे कट चुके थे।यह सब होने के बावजूद विशाखापट्टनम के पी एस डी प्रसाद ने ईमानदारी का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए रेलवे से रिफंड में मिले 5385 रुपये भारतीय रेलवे को वापस करने की पहल करते हुए रु. लौटाने के लिए स्वयं रेल अधिकारियों से संपर्क किया।
घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन की है एक यात्री ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की बुकिंग कराई पर जब वे स्टेशन पर रेल से उतरे तो उन्हें पता चला कि तकनीकी कारणों से रिटायरिंग रूम की बुकिंग कन्फर्म नहीं हुई जबकी पैसे खाते से कट गए थे।
र्रेल कर्मियों से सम्पर्क करने पर उनकी बुकिंग कन्फर्म न होने के बावजूद ,यात्री की परेशानी को देखकर उन्हें विश्राम कक्ष में ठहराया गया।यात्रा समाप्ती के बाद IRCTC ने ₹ 5385 का रिफंड उनके खाते में डाल दिया, रुपयों को वापस देख उन्होंने ईमेल द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को सूचित कर बताया कि वे ये रु. रेलवे को वापस करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें बुकिंग कन्फर्म न होने पर भी रेलवे कर्मियों ने उन्हें विश्राम कक्ष में ठहराया था याने उन्रेहोंने रेलवे की सुविधा का लाभ लिया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने उनकी इस ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें और संबंधित रेल कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।
Social Plugin