इंडिगो और एयर इंडिया के 50% विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी, हो सकती है जान खतरे में .......
टी.आर.पी.न्यूज नेटवर्क- विमान सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर संसद में पेश की गई एक जानकारी ने विमान यात्रियों की जान-माल को लेकर रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। खबर है कि लोकसभा में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश की प्रमुख एयरलाइनों के लगभग 50 फीसदी विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी पाई गई है।जारीआंकड़ों में इंडिगो और एयर इंडिया का नाम सामने आया है।
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में बताया कि जनवरी 2024 से लेकर 3 फरवरी 2025 तक कुल छह एयरलाइनों के 754 विमानों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने कि 377 विमानों में तकनीकी खराबियों के शिकार पाएँ गए है।.
इनमें इंडिगो एयरलाइन के 405 विमानों में से 148 विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी पाई गई। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल 267 विमानों की जांच में 191 विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी सामने आई। अलग-अलग देखें तो एयर इंडिया के 166 विमानों में से 137 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 विमानों में से 54 विमानों में बार-बार तकनीकी गड़बड़ी आने की बात सामने आई।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एयर इंडिया के 166 विमानों में से 137 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 विमानों में से 54 विमानों में बार-बार तकनीकी गड़बड़ी दर्ज की गई।स्पाइसजेट के 43 विमानों की जांच में 16 विमानों में बार-बार खराबी पाई गई, जबकि अकासा एयर के 32 विमानों में से 14 विमानों में तकनीकी खामियां सामने आईं।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा है कि कंपनी ने सावधानी बरतने के लिए पूरे बेड़े की गहन जांच कराई, जिसमें यह बात सामने आी कि अधिकांश खराबियां डी-कैटेगरी की है याने इनमें सीट, ट्रे टेबल, स्क्रीन और केबिन सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। इन समस्याओं से निपटने DGCA ने निगरानी और निरीक्षण को और सख्त किया है।

Social Plugin