नहर में बही, युवती की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव
अर्जुनी मोरगांव - 30 मार्च को सुबह 8 बजे तहसील के मोरगांव में इटियाडोह बांध की नहर में कपड़े धोने गई एक युवती का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गई। युवती का नाम मोरगांव निवासी पायल वामन शहारे (20) बताया गया है।.उसके शव की खोजबीन करने पर 24 घंटे बाद दूसरे दिन मंगलवार, 31 मार्च को उसका शव बरामद किया गया।

Social Plugin