नागपुर के पास एक विस्फोटक बनाने वाली कंम्पनी में धमाका, 21 लोगों की जान जाने की खबर
नागपुर - टी.आर.पी. न्यूजनागपुर के पास काटोल तहसील के राउलगांव में स्थित एक विस्फोटक सामग्री बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में सुबह 6 से 7 बजे के बीच बड़ा धमाका होने की खबर है.। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 21 लोगों केी जान जाने की बात एक प्रत्यक्षदर्शी व बचाव कर्ता का एक बयान मीडिया से कहते हुए सामने आया है।
उसका कहना है कि उसने खुद दस लोगों की लाशे और अन्य दूसरे लोगों ने 04 और 07 को बाहर निकाला है । घटना स्थल पर 35 महिला मजदूरों के होने की खबर है और हादसे में .मरने वाली सारी महिलाएँ है। जहां विस्फोट हुआ वहाँ काम करने वाली सिर्फ महिलाए ही थी। घटना का कारण प्रारंभिक तौर पर विस्फोटक बनाने की प्रोसेस के दौरान तकनीकी चूक या सुरक्षा मानकों में लापरवाही का मामला माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार, अब बचाव कार्य जारी है, जिसके बाद आधिकारिकबयान जारी किया है।
नागपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने मीडिया को बताया कि हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है, लेकिन संख्याओं की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर विशेषज्ञ जांच के लिए भेजे गए गए हैं।

Social Plugin