नर्सिंग कॉलेज की 45 छात्राओं को 

विषबाधा

गोंदिया - बाई गंगाबाई महिला अस्पताल परिसर के सरकारी नर्सिंग कॉलेज है, जिसमें 185 प्रशिक्षु नर्सिंग प्रशिक्षण ले रही हैं। सभी छात्राओं को कॉलेज की कैंटीन से भोजन और नाश्ता दिया जाता है। बुधवार, 25 मार्च की रात छात्राओं ने भोजन किया और सो गईं।उसी रात दो-तीन छात्राओं ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की।  उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक नर्सिंग कॉलेज की  अन्य छात्राओं को भी पेट दर्द और उल्टी   होने लगी। इन सभी छात्राओं को  सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा कर  उनका इलाज शुरू किया गया।

 नर्सिंग कॉलेज की कुल 185 छात्राओं ने  भोजन किया था। 45 छात्राएं का इलाज चल रहा है  डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। विष विषबाधा के कारणों का पता लगाने  खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।