अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
गोंदिया- अप्रैल का महीना याने छुट्टियों की लंबी लाइन आरबीआई के नए कैलेंडर के मुताबिक, अगले महीने रविवार और शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 14 दिन बैंकबंद रहेगें। अप्रैल में गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती और अक्षय तृतीया जैसे बड़े मौके पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से काम प्रभावित होगा। 1 अप्रैल:बैंक कामकाज अवकाश के बाद 2 अप्रैल: मौंडी थर्सडे। 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे। 11 अप्रैल: दूसरा शनिवार। 14 अप्रैल: डॉ. अंबेडकर जयंती/बैसाखी। 15 अप्रैल: हिमाचल दिवस/विशु। 16 अप्रैल: बोहाग बिहू। 20 अप्रैल: बसव जयंती/अक्षय तृतीया। 21 अप्रैल: गरिया पूजा। 25 अप्रैल: चौथा शनिवार।रविवार की छुट्टियां: 5, 12, 19 और 26 अप्रैल।प्रशासन और बैंक अधिकारियों का कहना है कि भले ही शाखाएं बंद रहें, लेकिन Google Pay, PhonePe और Net Banking जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। एटीएम में कैश की लोडिंग को लेकर भी बैंकों ने विशेष तैयारी की है ताकि शहरों में लोगों को परेशानी न हो।
Social Plugin