विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा सिंधी समाज की व्यथा को दूर करने के प्रयास सफल

75 वर्षो से जमीन के पट्टों के स्वामित्व अधिकार की मांग कर रहे सिंधी समाज को अब तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा पर लगातार प्रयासरत वि. विनोद अग्रवाल के कारण  सिंधी समाजका वह सपना पूरा होने जा रहा है।                                            गोंदिया-  वि.अग्रवाल ने मुख्यमंत्न्द्र फडणवीस, राज्य के राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले से मांग कर समाज को पट्टे का अधिकार देने की मांग बार-बार की थी। इस मामले मुख्यमंत्री श्री फडणवीस के दिशा निर्देश के तहत  राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा उठाये गए इस  मुद्दे पर जिलाधिकारी गोंदिया को निर्देश देकर भूमि आवंटन की समस्या का समाधान कर स्वामित्व अधिकार देने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, हजारो सिंधी परिवार है जो भूमि पट्टे के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे थे। इनमे  110 दुकानों सहित 500 दुकान-मकान को अब  स्वामित्व अधिकार मिलने जा रहा है। भले ही वह दुकान-मकान नझुल या किसी भी शासकीय जगह पर किया गया हो। फडणवीस, राज्य के राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले से मांग कर समाज को पट्टे का अधिकार देने की मांग की थी। इस मामले मुख्यमंत्री श्री फडणवीस के निर्देश पर सिंधी समाज को जमीन के पट्टे देने हेतु सकारात्मक पहल कर सम्बंधित विभाग को उचित दिशा निर्देश दिए थे। हाल ही में राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा उठाये गए सिंधी समाज के मुद्दे पर जिलाधिकारी गोंदिया को निर्देश देकर भूमि आवंटन की समस्या का समाधान कर स्वामित्व अधिकार देने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही विधायक विनोद अग्रवाल ने ये भी कहा कि, गोंदिया शहर और ग्रामीण भाग में जीतने भी वर्षो से रह रहे अतिक्रमधारक है (वनजमीन छोड़कर) उन्हें भी भूमि आवंटन कर स्वामित्व अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सर्वे का कार्य अंतिम चरण में जल्द ही उन्हें भी इसका अधिकार प्राप्त होगा।