अक्षयतृतिया के दिन कामठा में होगा भव्य सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह

गोंदिया. पिछले अनेक वर्षों की परम्परा अनुसार इस वर्ष भी ग्राम कामठा में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार १९ अप्रैल २०२६ को पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रताप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। संस्था द्वारा पिछले अनेकों वर्षो से कामठा में सामुहिक विवाह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। सामुहिक विवाह में विवाह करने हेतु पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह में विवाह कर रहे नवयुगलों को पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से मंगलसुत्र सेट, गृह उपयोगी बर्तन सेट, टेबल पंखा, सुटकेस एवम् दिवार घड़ी आदी उपहार स्वरुप दिए जाएंगे। वहीं राज्य शासन की शुभ मंगल योजना अंतर्गत २५,०००/- रु. प्रति युगल का अनुदान दिलाया जायेगा। वर-वधू में किसी एक पक्ष के SC/ST होने तथा अन्य के ओबीसी-जनरल होने पर, अंतरजातीय विवाह कर रहे नवयुगलों को शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा ५०,०००/- रु. की प्रोत्साहन राशी दी जाएंगी। ज्ञात रहे कि पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्न एवम् मार्गदर्शन में गतवर्षो में रामनवमी एवम् अक्षयतृतिया के शुभअवसर पर सैंकड़ो युगलों का सामुहिक विवाह आयोजित भव्य सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह में संपन्न हो चुका है, जिसकी सर्वत्र चर्चा है। ग्राम कामठा में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह में नवबौद्ध युगलों का विवाह बौद्ध पद्धती से एवम् हिन्दु युगलों का विवाह हिन्दु विवाह पद्धती से पुरे रितीरिवाज के साथ संपन्न कराया जाता है। हजारों की संख्या में पधारे अतिथियों की भोजन व्यवस्था के साथ-साथ मनोरंजन के लिए विवाह उपरांत भव्य लावणी की व्यवस्था की गई है, यह विशेष उल्लेखनीय है । वहीं पिछले वर्षों में आयोजित सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह आज भी लोगों की स्मृति में बना हुआ है। पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सामुहिक विवाह को बढावा देने की दृष्टि से, समस्त नागरीकों को कामठा में आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में उपस्थित रहकर, परिणयबद्ध हो रहे नवयुगलों को आशिर्वाद प्रदान करने की अपील संस्था अध्यक्ष विशाल अग्रवाल एवंम सचिव प्रफुल गोपालदास अग्रवाल ने की है। अधिक जानकारी हेतु पुर्व जिप सदस्य अर्जुन नागपुरे 9423113566 एवंम गुड्डु ठाकुर 09404118858 से संपर्क करें।