रेल्वे पेन्शनर्स असोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
गोंदिया - गुर्जर क्षत्रिय समाजवाडी में आयोजित रेल्वे पेन्शनर्स असोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन दि. 8 फरवरी २०२6 को संपन्न हुआ। नागपूर से पधारे हुए नागपुर ब्रांच के अध्यक्ष श्री वासुदेव पात्रा ने उपस्थित सभी पेन्शन भोगियों को संबोधित किया। सभी से अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने एवं स्वास्थ की ओर विशेष ध्यान देने का आव्हान किया। इस अवसर पर नागपूर शाखा के महासचिव पद पर आसिन श्री वासुदेव जी पात्रा ने भी उपस्थितों को पेन्शनर्स के विभिन्न कानूनों से अवगत कराया साथ ही नये बदलते हुए परिवेश में किस प्रकार से अपने जीवन को समाज के प्रति काम में लगाये इस तरफ भी पहल करने की आवश्यकता को प्रतिपादित किया। गोंदिया शाखा के अध्यक्ष श्री मधुसूदन बेनर्जी एवं सलाहकार श्री नरेश जी खाडे इनके उपस्थिती में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर अधिवेशन का विधीवत उद्घाटन किया । तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मरणचिन्ह देकर किया गया। बाद में जिन सम्माननीय पेन्शनर्स के 75 एवं 80 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है ऐसे सभी सभासदों का शाल-श्रीफल एवं स्मरण चिन्ह के साथ सत्कार किया गया।
इस अधिवेशन मे बग्गा जनरीक मॅडीसीन की संचालक एवम फार्मसीस्ट श्रीमती पायल बग्गा ने जनरीक मेडीसीन के बारे मे संपूर्ण जानकारी दी, सभी पेन्शनर्स को नये कानूनों के मुताबिक अपने बैंक खाते को आधार व पॅन कार्ड से लिंक करने बाबद सुचना श्री मधुसूदन बेनर्जी इन्होने इस अवसर पर दिया जिससे आयकर विभाग की परेशानियों से मुक्ति मिल सकें। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री नरेशजी खाडे ने किया एवं संघटना के सचिव श्री ए. एस. एन. मुर्ती जी ने अपना मार्गदर्शन पर वक्तव्य रखा। कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव स्वरुचि भोज के साथ किया जाय ऐसी विनंती संघटना की उपाध्यक्षा श्रीमती उषा भारद्वाज के द्वारा किया गया एवं अन्न के महत्व पर भी इनके द्वारा टिप्पणी कीया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेखा बारसागडे, श्वेता ठवरे, शशी मानकर,रेखा चौरे, पुष्पा मुटकुरे, वनिता मानकर, वनिता डोंगरे, संध्या चंदनकर, शहनाज बेगम, इन्होने अथक परिश्रम किया


Social Plugin