सादगी के साथ मनाई गई स्व.मनोहरभाई पटेल की जयंती
गोंदिया- 9 फरवरी को मनाई जाने वाली शिक्षा महर्षि स्व. मनोहरभाई पटेल की 120वीं जयंती का कार्यक्रम अजीत पवार के अचानक चले जाने के कारण स्थगित करना पड़ा। इसलिए एकदम सादगी से स्व. मनोहरभाई पटेल की 120वीं जयंती न.प. प्रांगण व इंजी कालेज में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादगी पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन व पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
नमन, स्मरण, अनुसरण! ये शब्द स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल की 120 वी जयंती के दिन सांसद प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया की जनता और स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल के हजारों चाहने वाले लोगों को प्रेषित करते हुए याद दिलाया कि स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल ने भंडारा-गोंदिया ज़िले की तरक्की के लिए ज़िंदगी भर कोशिश की और अपने शब्दों में कहा ...... मेरे सम्पूर्ण अस्तित्व के आधार, मेरे आदर्श, श्रद्धेय पिताजी श्री मनोहर भाई पटेल जी को जयंती पर सादर नमन। आपके विराट व्यक्तित्व की छांव में व्यतीत हर क्षण ने मुझे प्रेरणा व मार्गदर्शन प्रदान किया। आपके विचार, आशीर्वाद व शिक्षाएं सदैव मेरे साथ हैं। भावपूर्ण अभिवादन!
स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल ने गोंदिया एजुकेशन सोसायटी के ज़रिए भंडारा-गोंदिया ज़िले के लोगों तक शिक्षा पहुँचने की पूरजोर कोशिश को आज भी याद किया जाता है।आज दोनों ज़िलों के एजुकेशनल इंस्टिट्यूट इसका सबूत दे रहे हैं। हज़ारों, लाखों स्टूडेंट्स इन इंस्टिट्यूट से पढ़ चुके हैं और पढ़ रहे हैं।



Social Plugin