टी.बी. टोली में कबड्डी का रोमांच; तिरोड़ा की टीम बनी विजेता
गोंदिया : स्थानीय टिबी टोली मैदान पर मनीष जायसवाल मित्र मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य कबड्डी स्पर्धा का समापन अत्यंत रोमांचक रहा। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में तिरोड़ा की टीम ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए खिताबी जीत हासिल की।
रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
मनीष जायसवाल मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव में कुल 12 दिग्गज टीमों ने प्रवेश लिया था। दो दिनों तक चले इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल से दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। स्पर्धा का अंतिम मुकाबला तिरोड़ा और काटी की टीमों के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद तिरोड़ा ने जीत का परचम लहराया और 11,000 रुपये नकद व आकर्षक शील्ड पर कब्जा जमाया। उपविजेता रही काटी की टीम को 7,000 रुपये और शील्ड प्रदान की गई।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति-
उद्घाटन समारोह: 2 फरवरी को स्पर्धा का विधिवत उद्घाटन कांग्रेस सचिव अमर वराडे के हस्ते किया गया। इस दौरान सत्यम बहेकार, कठाणे सर और संजीव बापट विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
पुरस्कार वितरण: 3 फरवरी को समापन समारोह में नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने अपने हाथों से विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर लखन बहेलिया और डॉ. पीयूष जायसवाल ने भी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इनका रहा विशेष सहयोग -
खेल के सफल संचालन में कबड्डी कोच वहाब सर, सचिन कटारे और बोरकर सर ने रेफरी और तकनीकी सलाहकार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, आयोजन की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए संदीप चौहान, पराग भारद्वाज, हर्ष जायसवाल, पिंटू लांजेवार, विनू पारधी, सुदीप पटेल, जाकिर भाई, सुनील धवने राजा सोनवाने एवं मनीष जायसवाल मित्र मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।


Social Plugin