मल्टीमीडिया प्रदर्शनी से नागरिकों को मिल रही है जानकारी
गोंदिया : योजनाओं की प्रदर्शनी देखने के दौरान जिले के नागरिकों का प्रतिक्रिया है कि उन्हें योजनाओं की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी से जानकारी मिल रही है. जिला सूचना कार्यालय ने इस साल जिला वार्षिक योजना से मल्टीमीडिया प्रदर्शनी लगाकर एक अच्छा कदम उठाया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सूचना कार्यालय की तारीफ के काबिल पहल है.जिला सूचना कार्यालय की तरफ से यहां नई प्रशासनिक इमारत में प्रदर्शनी लगाई गई है. नई प्रशासनिक इमारत में सरकार के अलग-अलग विभाग की कुल 40 योजनाओं की तस्वीरों वाली जानकारी एक ही जगह पर दिखाई गई है. इसमें हर पैनल पर योजनाओं की जानकारी जैसे योजना का स्वरूप, लाभ का स्वरूप, लाभार्थी पात्रता, कहां आवेदन करना, कहां संपर्क करना, दिखाई गई है. जिलाधीश प्रजीत नायर ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे इन योजनाओं की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी देखें और अलग-अलग सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और संबंधित विभाग में आवेदन जमा करके सरकारी योजनाओं का फायदा उठाएं।
सुरक्षा दीवार को कार की टक्कर, एक की मौत
गोंदिया. बिरसी से तिरोड़ा की ओर आ रही कार सुकड़ी नाका मोड़ पर स्थित महाराणा प्रताप पुतले के सुरक्षा दीवार से टकरा गई। घचना में एक युवक की मौत हो गई, मृत युवक का नाम गुमाधावड़ा निवासी किरण सुरजलाल पारधी (35) बताया गया है।
किरण पारधी रात में खाना खाने के बाद वाहन क्र. एमएच 35 – एडब्ल्यू 73 लेकर गया था। रात 11 बजे के करीब यह घटना घटित हुई। टक्कर जोरदार थी कार के सामने का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Social Plugin