अमर शहीद की अंतिम यात्रा.........
गोंदिया- सालेकसा तहसील के पिपरिया (सुखाटोला) ग्राम के निवासी सेना में, सूबेदार के पद पर कार्यरत नेतराम हेमराज कटरे की शिमला में शहीद होने के बाद आज उनका पार्थिव शरीर उनके गाँव पूरे आदर के साथ ले जाते समय गोंदिया के बहुत बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की ओर से कुड़वा पेटोल पम्प के पास शव वाहन को रोक कर अंतिम दर्शन व श्रध्दांजली अर्पित की गई।
देश प्रेम की धुनों के बीच यह शवयात्रा टी पांइट , जयस्तंभ से गुजरते हुए कलेक्टर कार्यालय तक लोगों ने साथ देकर अंतिम बिदाई दी।उसके बाद शव वाहन सैनिक के घर की ओर बढ़ गया।
- टी.आर.पी. न्यूज, मोहन पवार गोंदिया


Social Plugin