आमगांव रेलवे स्टेशन पर  लिफ्ट सेवा शुरु

आमगांव- भारतीय रेल की महत्त्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल स्थित आमगांव रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सुगम्य भारत अभियान (चरण–II) के अंतर्गत प्लेटफॉर्म संख्या–1 पर स्थापित नवीन लिफ्ट का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर 19 फरवरी 2026 को अपराह्न 14:00 बजे विधिवत शुभारंभ किया गया।
लिफ्ट का उद्घाटन श्री वसंत मेश्राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेशन के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक
उपस्थित रहे। लिफ्ट का प्रथम लाभ 64 वर्षीय यात्री को प्राप्त हुआ, जो ग्राम बोरकनहार (AGN) के निवासी हैं।नवस्थापित लिफ्ट टेक्नो इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है, जिसकी क्षमता 13 व्यक्तियों (884 किलोग्राम) की
है। यह मशीन-रूम-लेस, गियरलेस विद्युत यात्री लिफ्ट है, जो 1.0 मीटर प्रति सेकंड की गति से भूतल से प्रथम तल तक संचालित होती है। लिफ्ट में माइक्रोप्रोसेसर आधारित VVVF कंट्रोल प्रणाली, ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD), हिंदी एवं अंग्रेज़ी में फ्लोर अनाउंसमेंट वॉइस स्पीकर प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। यह लिफ्ट 440 वोल्ट एसी, 50 हर्ट्ज विद्युत आपूर्ति पर संचालित होती है तथा इसे नवीनतम RDSO मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया है। कमीशनिंग की तिथि से दो वर्ष की वारंटी भी प्रदान की गई है। यह कार्य गति शक्ति यूनिट, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा निविदा संख्या NAGPUR/SECR/DIVISION-GATISHAKTI/GSU-EL-G-NAG-
2024-25-05/01385370114997 दिनांक 14.10.2024 के अंतर्गत संपन्न किया गया। उक्त कार्य को मैसर्स विक्रांत ट्रेडकॉम प्राइवेट लिमिटेड, जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा सावधानीपूर्वक एवं सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया।
लिफ्ट सेवा प्रारंभ होने से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी तथा स्टेशन पर यात्री सुविधा स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह पहल समावेशी एवं यात्री-हितैषी रेलवे की दिशा में एकमहत्त्वपूर्ण कदम है।