नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पूरी तरह बंद
नई दिल्ली - रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है! अगर आपके पास कंफर्म टिकट या जनरल टिकट है तभी आप स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकते हैं नहीं तो बाकि आदमी को प्लेटफार्म के अंदर जाने की मनाई है! रेलवे स्टेशन पर जहां से पहले एंट्री होती थी उस गेट को बंद कर दिया गया है।अब दूसरी जगह से एंट्री हो रही है!अब न तो रेलवे काउंटर पर और न ही मोबाइल ऐप या ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन से प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा जा सकेगा।
हेल्प सेंटर के रूप में प्लेटफार्म नंबर 16 के बाहर अजमेरी गेट साइड में बहुत बड़ा टेंट बनाया गया है । आपको कोई भी परेशानी हो तो आप वहां पर जाकर पूछ सकते हैं। बिना टिकट दिखाए किसी भी यात्री को प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है! टिकट चेकिंग होने के कारण लोग प्लेटफार्म के अंदर नहीं जा पा रहे हैं।
आने वाले 4 मार्च को पूरे देश भर में होली त्यौहार मनाया जाएगा इसी को लेकर भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बहुत कुछ बदल गया है।यदि आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रहे हैं! और आपकी भी ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है तो सारी जानकारी को समझिए और यात्रा किजिए। नई
दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ ही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन ,आनंद विहार टर्मिनल . सराय रोहिल्ला ,हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी ये नियम लागू हो गया है।

Social Plugin