‘प्रसाद’ योजना से डोंगरगढ़ में आकार ले रहा भव्य ‘श्रीयंत्र’: मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा
डोंगरगढ़ - केंद्र सरकार की प्रसाद (PRASAD) योजना के तहत 48 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर के कायाकल्प की तैयारी हो चुकी है। इस योजना का बड़ा आकर्षण श्रीयंत्र के आकार में बन रहा विशाल पर्यटक सुविधा केंद्र है।48 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से 9.5 एकड़ में फैला सुविधा केंद्र श्रद्धालुओं को सुविधाएं और रोजगार और व्यापार के नए अवसर देगा।
इस सुविधा केन्द्र में ध्यान केंद्र और सत्संग कक्ष,विश्राम कक्ष और प्रसाद कक्ष, सांस्कृतिक मंच के साथ क्लॉक रूम की भी सुविधा मिलेगी।ऊपर बने मंदिर वाली पहाड़ी के जीर्णोद्धार,सीढ़ियों पर नए शेड, रेलिंग, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था के साथ तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया है।प्रज्ञागिरि परिसर को भी इसी योजना के तहत ध्यान केंद्र, कैफेटेरिया और पार्किंग जैसी सुविधाओं से विकसित किया गया है। ृ


Social Plugin